फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Third accused arrested in robbery of copper worth lakhs from factory

Karnal News: फैक्टरी से लाखों रुपये के तांबे की डकैती में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Jun 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in robbery of copper worth lakhs from factory
करनाल। जिला पुलिस की सीआईए वन की टीम ने नगला चौक रिलायंस पेट्रोल पंप मेरठ रोड पर हरिसंस एनर्जी सेवर फैक्टरी में से लाखों रुपये के तांबे की डकैती करने के मामले में तीसरे व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीमुद्दीन निवासी परवा फयाज दिल्ली गेट, मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को सात दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के चोरी के एक मामले में न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। फैक्टरी से तांबे लूट के मामले में जनवरी 2023 में दो आरोपी मुस्तफा व इलवे हसन निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक कैंटर बरामद किया गया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी व लूटपाट करने के आदतन अपराधी हैं। आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी की गैंग में करीब 12 व्यक्ति हैं। आरोपी पहले वारदात वाली जगह की रेकी करते हैं और बाद में पूर्व नियोजित तरीके से उस जगह पर लूट डकैती व चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट, डकैती व चोरी करने के करीब 12 मामले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed