फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves took away the motorcycle from Mangalpur Chowk

Karnal News: मंगलपुर चौक से मोटरसाइकिल ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the motorcycle from Mangalpur Chowk
मंगलपुर चौक से मोटरसाइकिल ले गए चोर
विज्ञापन


करनाल। गांव नबीपुर के अमित कुमार की मंगलपुर चौक से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। अमित ने बताया कि वह करनाल में नौकरी करता है। वह किसी काम से मंगलपुर चौक पर गया हुआ था। उसने वहां अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। उसकी बाइक वहां से चोरी हो गई। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का केस दर्ज कर लिया है।



घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

करनाल। रामनगर निवासी राहुल ने बताया कि उसने रात को 11 बजे अपने घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। लेकिन अगले दिन सुबह करीब सात बजे देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उसने आसपास तलाश की। लेकिन बाइक के बारे में कहीं कुछ पता नहीं लग पाया। रामनगर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कालका गया व्यक्ति लापता

करनाल। गांव कलसौरा निवासी रुबी रानी ने बताया कि उसका पति कमल कुमार आठ जून को सुबह उसे उसके मायके गांव खानपुर छोड़कर काम के लिए कालका गया था। उसके पास 10 जून को उसके पति का फोन आया था। उसने बोला था कि वह घर आ रहा है। लेकिन घर नहीं पहुंच पाया। उसका पति कह रहा था कि उसे बचा लें वह मुश्किल में फंसा हुआ है और हालात का शिकार हो गया है। इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्राम गृह के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

करनाल। इंद्री के विश्राम गृह के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। कुरूक्षेत्र के गांव किशनपुरा निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह काम से इंद्री गया था। उसने अपनी मोटर साइकिल इंद्री के विश्राम गृह के बाहर खड़ी की थी। उसकी मोटर साइकिल किसी अनजान आदमी ने चोरी कर ली है। इंद्री थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed