{"_id":"5d434e9f8ebc3e6ca8683265","slug":"thief-karnal-news-knl1578793","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के मंदिर से दानपात्र, गहने सहित चांदी के बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के मंदिर से दानपात्र, गहने सहित चांदी के बर्तन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों और दुकानों के बाद अब चोरों की नजर मंदिरों पर टिक गई है। बुधवार रात को गांव घोघड़ीपुर में माता के मंदिर से चोर दानपात्र सहित सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सुबह जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने मंदिर में एकत्रित होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गांव में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के पंडित रविदत्त ने बताया कि वह पिछले एक साल से मंदिर में सेवा कर रहा है। उसका बेटा सुनील भी हवन आदि कार्य करता है। बुधवार को वह अच्छे से मंदिर को ताला लगाकर रात को करीब 10 बजे सो गये थे। सुबह जब वह चार बजे उठे, तो मंदिर का ताला टूटा था। मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो माता के मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और शिव मंदिर से दानपात्र गायब था। इसके साथ ही नोटों की माला भी गायब है।
मंदिर से ये सामान हुआ चोरी
एक चांदी का मुकुट, सोने का टिक्का, दो सोने की नथ, सोनी की बाली, चांदी का एक बड़ा छत्तर, चांदी के दो छोटे छत्तर, चांदी के खड़ाऊ, चांदी का पैंडल, चांदी के लुटिया, गिलास कटोरी, माता का त्रिशुल, शिव मंदिर का दानपात्र चोरी हो गए।
विज्ञापन
गांव घोघड़ीपुर के मंदिर में हुई चोरी के मामले में मौके पर जाकर जांच की गई और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। - तरसेम चंद, थाना प्रभारी मधुबन