फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thief entered the house, the landlord caught him

Karnal News: घर में घुसा चोर, मकान मालिक ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Thief entered the house, the landlord caught him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। चौधरी मोहल्ला में सुबह के समय घर में चोरी करने आए एक चोर को मकान मालिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मकान मालिक सोनू ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे वह लघुशंका के लिए शौचालय में जाने लगा तो कमरे में लाइट जल रही थी। लाइट जलने से उसे शक हुआ कि कोई अंदर है। जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो एक युवक सामान बिखेर रहा था। उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसे चाकू नहीं लगा। उसने उसे कमरे में ही बंद कर दिया। आसपास के लोगों को जगाया फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की तलाशी ली तो उसकी जेब से चांदी के गहने मिले। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी वार्ड नंबर-15 में एक महिला के घर चोरी हुई है। पंजाबी मार्केट के प्रधान सुखदेव शर्मा, बिल्लू शर्मा, श्याम वधवा का कहना है पुलिस को शहर में रात के समय गश्त लगानी चाहिए ताकि शहर में चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed