फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   They held BJP flags and set up vegetable stalls again

Karnal News: भाजपा के झंडे थाम फिर लगाईं सब्जियों की रेहड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
They held BJP flags and set up vegetable stalls again
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने भले ही शहर में जाम की समस्या कम करने के लिए पार्किंग बनाई हो, जिसके लिए पुरानी सब्जी मंडी से रेहड़ी संचालकों को हटाया लेकिन अब चुनावी मौसम आते ही भाजपाइयों ने ही उन्हें फिर से पुरानी सब्जी मंडी में खड़ा करा दिया है। इस बात से रेहड़ी संचालक इतने खुश हुए कि हाथों में भाजपा का झंडा लहराते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए।
नगर निगम लंबे समय से पुरानी सब्जी मंडी में अनधिकृत तरीके से खड़े रेहड़ी संचालकों को हटाने की कवायद में जुटा था। तीन चार महीने पहले रेहड़ी संचालकों को यहां से हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। पुरानी सब्जी मंडी में वाहनों के लिए पार्किंग बना दी गई लेकिन रेहड़ी संचालक पुरानी सब्जी मंडी में ही सब्डी की रेहड़ी लगाना चाहते थे।
विज्ञापन

वहां से हटाए जाने से वह नाराज थे । वहां एक दिन भाजपा नेता ईलम सिंह पहुंच गए। रेहड़ी संचालकों ने अपनी बात कही तो उन्होंने रेहड़ी संचालकों के साथ खड़े होकर दोबारा रेहड़ी हटाने गई निगम के टीम को ही लौटा दिया। इसमें भाजपा व सरकार के बड़े लोगों से भी बात की। परिणाम ये हुआ कि रेहड़ी संचालकों ने फिर अपनी रेहड़ियां पुरानी सब्जी मंडी में ही लगा ली और भाजपा का झंडा हाथ में पकड़ लिया। मौका चुनाव का है, अब कोई कैसे रेहड़ी संचालकों को छेड़े। वह भाजपा नेता ईलम सिंह की अगुवाई में सीएम से मिलकर उनका आभार व्यक्त करने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। बाद में यहां से सेक्टर 32 के सीएम के कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed