फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be problems in getting ration depot, Kurukshetra

डिपो पर राशन मिलने में नहीं होगी दिक्कत

Sun, 19 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 19 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन

 राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए लागू किए गए ऑनलाइन सिस्टम में खराबी बताकर लाभपात्रों को चक्कर लगवाने वाले डिपो होल्डर के लिए अब यह बहानेबाजी नहीं चलेगी। नेटवर्क की समस्या को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से सभी पीओएस मशीनों को ऑफलाइन मोड पर चलाया जाएगा। ऑफलाइन सिस्टम में भी मशीनों में राशन लेने वाले लाभपात्र का विवरण दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से जिले के सभी डिपो होल्डरों को दिसंबर माह में पीओएस मशीनें मुहैया कराई थी, जिनको चंडीगढ़ मुख्यालय स्थित एनआइसी (नेशनल इंफोर्मेशन सेंटर) के सर्वर से जोड़ा गया है। नेटवर्क की इस समस्या की वजह से अधिकतर डिपो होल्डर इसी का बहाना बनाकर लाभपात्रों को चक्कर लगवाते थे और कई बार तो लाभपात्रों को राशन भी नहीं मिल पाता था। इस समस्या को देखते हुए इस पूरे ऑनलाइन सिस्टम का डाटा अपलोड करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने पीओएस मशीनों को ऑफलाइन मोड में डाटा सेव रखने के अनुरूप तैयार कर दिया है। इसके बाद एसओपी मशीन इस स्थिति में राशन लेने वाले के फिंगर प्रिंट के आधार पर डाटा सेव रख सकती है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी डिपो होल्डर को पीओएस मशीनों को ऑफलाइन मोड पर चलाकर राशन वितरण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अलग बनेगा सर्वर रूम
राशन डिपो पर दी गई मशीनें ऑनलाइन मोड में ही चलती थी। ऑनलाइन मोड में मशीनें केवल नेटवर्क मिलने पर ही सर्वर रूम से कनेक्ट होती थीं। अधिकांश समय नेटवर्क समस्या बनी रहती थी और लोगों को राशन नहीं मिल पाता था। ऑफलाइन मोड में नेटवर्क की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मशीनों में डाटा अपलोड कर दिया गया है। इससे परिवार के मुखिया का फिंगर प्रिंट लगते ही मशीन अपना काम करेगी। विभाग ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एनआइसी की तरह इन मशीनों के लिए अलग सर्वर बनने की भी कार्ययोजना तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक आसपास के जिलों को मिलाकर एक सर्वर बनाया जाएगा, जिससे पीओएस मशीनें दोनों ही स्वरूप में काम कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पीओएस मशीनें एनआइसी के सर्वर से जुड़ी हैं। इस सर्वर पर सभी विभागों का लोड होने के कारण डिपो होल्डर की तरफ से नेटवर्क व कनेक्टिविटी की काफी शिकायत मिल रही थी। अब सभी मशीनों को ऑफलाइन मोड में चलाया जाएगा। इससे ये दोनों दिक्कतें दूर हो जाएंगी और लाभपात्र को राशन का पूरा लाभ मिल सकेगा।
-अनिल कुमार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed