फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be no shortage of water even if there is a power cut

Karnal News: बिजली जाने पर भी नहीं होगी पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water even if there is a power cut
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पीने के पानी की खपत भी बढ़ गई है। खपत बढ़ते ही जनस्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से शहर में सुबह व शाम पानी की सप्लाई की जाती है। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने से यह खपत ज्यादा बढ़ेगी।
इस बार बिजली जाने पर भी गर्मी में पानी की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए भी जनस्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। नहर से सीधा पानी ट्रीटमेंट प्लांट में साफ होने के लिए भेजा जाएगा। जिससे शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। पानी की कमी को खपत को साथ ही पूरा किया जा सकेगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की सीधी सप्लाई के लिए पंप स्टेशन बना दिया है। इस प्रोजेक्ट पर दो करोड़ 54 लाख का बजट खर्च किया है।
विज्ञापन

अभी कर रहे ट्रायल, जल्द होगा शुरू
दरअसल, शहर में पीने के पानी के लिए नहर से सप्लाई होती है। पहले नहर से पानी आने पर उसे स्टोर किया जाता था। उसके बाद साफ करने के लिए आगे ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता था। गर्मी या बारिश के सीजन में बिजली कट लगने पर नहर से कई बार पानी की सप्लाई बाधित होती थी। इस वजह से जनस्वास्थ्य विभाग ने यह पंप स्टेशन लगाया है। जिससे पानी सीधा पंप स्टेशन से ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा और वहां से शहर में सप्लाई होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही यह पंप स्टेशन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा तीन टैंक भी यहां बनाए गए हैं, जिनको आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है।
अंबाला शहर में रोजाना करीब तीन लाख लोग पांच करोड़ लीटर से ज्यादा पानी की खपत कर रहे हैं और जनस्वास्थ्य विभाग प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी दे रहा है। पांच करोड़ लीटर में से साढ़े चार करोड़ लीटर नहरी और 50 लाख लीटर पानी ट्यूबवेल से सप्लाई होता है। शहर में करीब 54 एमएलडी पानी की खपत रोजाना होती है। शहर में 140 से ज्यादा ट्यूबवेल से भी सप्लाई होती है। अभी ज्यादा गर्मी नहीं है। इस वजह से पानी की खपत सामान्य चल रही है, जबकि जून माह में यह खपत बढ़ जाती है तो विभाग की ओर से सप्लाई के समय को बढ़ा दिया जाता है।

वर्जन
इस बार गर्मी के सीजन में शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। विभाग की ओर से नहर से पानी की सीधी सप्लाई के लिए पंप स्टेशन बनाया गया है। नहर से सीधा पानी पंप स्टेशन में आएगा। पंप स्टेशन से ही पानी साफ होने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा। इसके बाद शहर में सप्लाई हो सकेगी। बिजली जाने पर भी गर्मी में समस्या नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू किया जाएगा। अभी ट्रॉयल किया जा रहा है।
जतिंद्र सिंह, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed