फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be no shortage of fertilizers and pesticides: Dr. Wazir

खाद और कीटनाशकों की नहीं रहेगी कमी : डॉ. वजीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of fertilizers and pesticides: Dr. Wazir
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। खरीफ सीजन की फसलों के लिए अब जिलेभर के किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि अब इनकी जिले में किल्लत नहीं होगी। जिले में खरीफ सीजन में लगभग 5.30 लाख एकड़ में विभिन्न फसलों की कास्त की जा रही है। इसमें लगभग 4.50 लाख एकड़ में धान, 42 हजार एकड़ में गन्ना और 38 हजार एकड़ में अन्य दूसरी फसलों की बिजाई है। इन सभी खरीफ फसलों के लिए जिले में लगभग 95 हजार एमटी यूरिया और 20 हजार एमटी डीएपी खाद की आवश्यकता होती है। जिले में अब तक डीएपी खाद की आपूर्ति लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं यूरिया खाद की 70 हजार 244 एमटी की बिक्री की जा चुकी है।

यूरिया और डीएपी व अन्य खादों की आवश्यकता अनुसार मांग व पूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जिला में खाद विक्रेताओं द्वारा टैगिंग, कालाबाजारी व अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए उपनिदेशक करनाल के साथ गुण नियंत्रक निरीक्षक, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी द्वारा जिला की विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर स्टॉक बोर्ड लगे हुए पाए गए तथा सभी दस्तावेज दुरूस्त मिले। किसानों व विक्रेताओं को अवगत करवाया गया कि जिले में खाद की आपूर्ति पूर्ण है। गुणवत्ता जांच के लिए रजत फर्टिलाइजर तरावड़ी, सिंगला एग्रो एजेंसी तरावड़ी, श्रीधर इंटरप्राइजेज तरावड़ी से दो कीटनाशक व चार खाद के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed