{"_id":"67f97e8504e48052820f833d","slug":"there-will-be-no-dispute-over-waqf-lands-due-to-the-new-law-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1008-621939-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कानून से वक्फ की जमीनों पर नहीं होगा झगड़ा : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कानून से वक्फ की जमीनों पर नहीं होगा झगड़ा : मनोहर लाल
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री, बोले- नए कानून से मुस्लिम समाज भी खुश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वक्फ बिल संशोधन के बाद अब वक्फ बोर्ड की जमीनों पर किसी तरह का झगड़ा नहीं होगा। जो जमीन के झगड़े चल रहे हैं, उनका निपटारा भी अच्छे से किया जा सकेगा। पहले वक्फ बोर्ड के फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन अब संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति वक्फ के फैसले के खिलाफ कोर्ट जा सकता है। वक्फ बिल पर मुस्लिम समाज खुश है। समाज के हित में यह संशोधन हुआ है, जिससे समाज को ही लाभ मिलेगा।
वे शुक्रवार को करनाल पहुंचे थे। यहा विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे कांग्रेस से भाजपा में आए तरलोचन सिंह के आवास पर गए थे। उन्होंने कहा कि देश में लाखों एकड़ जमीन को अनाप शनाप तरीके से वक्फ घोषित हो गई थी। अब इस तरह से नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार और यमुनानगर आ रहे हैं। हिसार में वह प्रदेश के पहले एयरपोर्ट की सौगात देंगे। वहां से पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त भी जो फ्लाइट वहां से रवाना होनी है, उनकी रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल प्लांट का शिलान्यास करेंगे। पहले से 600 मेगावाट के प्लॉट वहां लगे हुए हैं। नया प्लॉट 800 मेगावाट का लगेगा। इससे प्रदेश की बिजली सप्लाई और अच्छी होगी। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में अब केवल भाजपा और एनडीए का माहौल है। देश में ट्रेंड बना है कि एनडीए की सरकारें दोबारा बन रही हैं। कुछ प्रदेशों में नई भी बन रही है। भाजपा और एनडीए मजबूत है।