फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be movement for the release of farmers

Karnal News: किसानों की रिहाई के लिए होगा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
There will be movement for the release of farmers
- भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम की कोर कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में किया गया एलान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम की कोर कमेटी की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में हरियाणा में किसानों की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की गई। तय किया गया कि जेलों में बंद किसानों की रिहाई के लिए शीघ्र आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में भाकियू सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी व जगदीप औलख भी जुड़े। बहादुर मेहला ने बताया कि किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। किसान आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। अपने साथियों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस प्रशासन ने झूठे मुकदमे दर्ज किए। काफी संख्या में किसानों को जेल में डाल दिया गया। जो किसान जेल में हैं, उनके खिलाफ अब भी झूठे मामले दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन

जगदीप औलख ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि किसानों को रिहा करवाने के लिए जिला स्तर से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन होंगे। सरकार नहीं जागी तो राजधानी को घेरने के लिए किसान कूच करेंगे। किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए नवदीप सिंह जलबेड़ा और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें गुरकीरत सिंह की रिहाई हो चुकी है, लेकिन नवदीप सिंह अभी जेल में है और उन पर तीन-चार दिन पहले हत्या का झूठा केस भी दर्ज कर दिया गया। नवदीप सिंह की रिहाई को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed