फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be clouds today too, possibility of light rain or drizzle

Karnal News: आज भी छाएंगे बादल, हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
There will be clouds today too, possibility of light rain or drizzle
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे, बीच बीच में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे किसानों की धड़कनें तेज होती रहीं। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट तो न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी वीरवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। कहीं कहीं हल्की बारिश तो कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम लगातार परिवर्तनशील है। इस समय धान की कटाई शुरू हो रही है। अनाज मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक तो लगातार हो रही है, अगैती बिजाई वाला मोटा धान भी खेतों में तैयार हो चुका है। जिसकी कटाई भी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि दो चार दिनों में इस धान की भी आवक शुरू हो जाएगी। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि बुधवार को आसमान छाए बादलों से किसान चिंतित नजर आए। करनाल जिले में बारिश तो नहीं हुई लेकिन कहीं कहीं तेज बूंदाबांदी जरूर हुई, जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है लेकिन करनाल में फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम ही है लेकिन आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं, कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed