फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be a laser show on water, fountains will remind you of Mahabharata

Karnal News: पानी पर होगा लेजर शो, फव्वारे दिलाएंगे महाभारत की याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
There will be a laser show on water, fountains will remind you of Mahabharata
- शहर के कर्णताल पार्क, पुराने बस अड्डा स्थित कर्ण पार्क व सद्भावना चौक का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर



करनाल। शहर के दो प्रमुख कर्णताल पार्क, पुराने बस अड्डा स्थित कर्ण पार्क व सद्भावना चौक लोगों को महाभारत की याद दिलाएंगे। इन पार्कों के फव्वारों से निकलने वाले पानी पर लेजर शो से महाभारत की कहानियों को चलचित्र के रूप में दिखाया जाएगा।
नगर निगम सदन ने दोनों पार्कों के सुंदरीकरण और संगीतमय फव्वारों के साथ लेजर शो में महाभारत के योद्धाओं की कहानियां दिखाने वाले प्रस्ताव को पास कर दिया है। जल्द दोनों पार्कों के इस काम को सिरे चढ़ाया जाएगा।।
विज्ञापन




इस पहल का उद्देश्य न केवल लोगों को एक नया मनोरंजन स्थल देना है बल्कि उन्हें भारत के गौरवशाली इतिहास, विशेषकर महाभारत काल और कर्ण जैसे महायोद्धा के शौर्य से परिचित कराना है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों पार्कों को पूरी तरह साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्टाफ की तैनाती की जाएगी। यह परियोजना करनाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। शहरवासियों को उम्मीद है कि यह पहल जल्द धरातल पर नजर आएगी और कर्ण नगरी एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगी। इसी तरह वार्ड सात स्थित मीरा साहब सद्भावना चौक का सुंदरीकण कराया जाएगा। यहां पर संगीतमय फव्वारों को भी चालू करा पानी की बौछारों पर लेजर शो दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 13 स्थित कर्णताल पार्क को महाराजा कर्ण के नाम से भी जाना जाता है। ये पार्क करनाल की ऐतिहासिक पहचान है। इस पार्क में महाभारत कालीन तालाब भी है। यहां पहले से लगाए गए म्यूजिकल फव्वारे लंबे समय से बंद पड़े थे, इनको चालू कराया जा चुका है। अब इन म्यूजिकल फव्वारों पर लेजर शो को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि जब ये संगीत की धुन पर चलें, तो पानी की एक दीवार सी बन जाए। इस पानी की दीवार पर अत्याधुनिक लेजर प्रोजेक्शन तकनीक से महाभारत के प्रसंग, युद्ध, महारथियों के दृश्य और ऐतिहासिक प्रसंगों को दिखाया जाएगा। यह लेजर शो प्रतिदिन सुबह और शाम दो समय चलाया जाएगा।
फिर गूंजेगी संगीत की धुन
वार्ड नंबर 12 में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कर्ण पार्क में भी म्यूजिकल फव्वारे पहले लगाए गए थे लेकिन लंबे समय से ये बंद पड़े थे। इनको भी ठीक कराया जा चुका है। अब यहां भी फव्वारे के साथ लेजर शो की शुरुआत की जाएगी। यहां भी पानी की दीवारों पर महाभारत की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिससे विशेषकर युवा वर्ग को अपने इतिहास से जोड़ा जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।




कर्ण नगरी का गौरवशाली इतिहास लोगों के बीच जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। लेजर शो के माध्यम से महाभारत की कहानियां न केवल शिक्षाप्रद होंगी बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से यह शहर के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित होंगी।

डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed