फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be a contest between two commission agents for the post of Mandi Pradhan

Karnal News: मंडी प्रधान पद पर दो आढ़तियों के बीच होगा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
There will be a contest between two commission agents for the post of Mandi Pradhan
तीन आढ़तियों ने नामांकन पत्र वापस लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में सोमवार को नाम वापस लेने का दिन था। तीन आढ़तियों ने नामांकन वापस ले लिए। अब मैदान में सिर्फ दो उम्मीदवार बचे हैं। इनमें पूर्व मंडी प्रधान शीशपाल गुप्ता और सुभाष गुप्ता के बीच मुकाबला तय है।

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन तरावड़ी के प्रधान पद के लिए मतदान 20 मार्च को मंडी के किसान भवन मे होना है। जिसे लेकर मंडी में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बैलेट पेपर से चुनाव होगा। इसमें 450 आढ़ती वोट देकर मंडी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। हालांकि मंडी में आढ़ती एवं राइस मिलर्स हमेशा यही प्रयास करते हैं कि मंडी में चुनाव न होकर आपसी सहमति से ही अध्यक्ष चुना जाए, लेकिन इस बार सभी प्रयास विफल हो गए हैं। चुनाव अधिकारी राकेश हंस ने बताया कि अभी तक मंडी प्रधान के लिए पांच आढ़तियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे, लेकिन तीन सुल्तान सोल्हो, बृज भूषण गर्ग, योगेश मिड्डा ने नाम वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed