Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was more paddy inflow, more accusations, and uproar after uproar.

Karnal News: धान की आवक अधिक, आरोप भी ज्यादा लगे, हंगामा दर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There was more paddy inflow, more accusations, and uproar after uproar.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार से धान खरीद बंद हो चुकी है। पूरे सीजन में धान खरीद पर हंगामा चला। धान की आवक ज्यादा होने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप भी इस बार ज्यादा लगे। धान घोटाले और कम रेट पर खरीद के मुद्दे पर किसान नेताओं ने तीन बार बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए।
उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले धान को लौटाया तक गया। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने यमुना बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। यूपी से आने वाली गाड़ियों को रोका। मंडियों में किसानों से मिलने पहुंचे। फर्जी गेट पास पकड़े जाने पर कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई। तीन राइस मिल संचालकों, दो मंडी सचिवों, हैफेड डीएम व कई निरीक्षकों पर आरोप लगे। जांच और कार्रवाई अभी तक कागजों में चल रही है। कई बार तो जिले की मंडियों के बाहर किसानों ने खूब हंगामा बरपाया। पूरे सीजन में सड़कों पर धान से भरी ट्रॉलियों की वजह से जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

पिछले साल के अपेक्षा इस साल 19.32 लाख क्विंटल धान की अधिक खरीद हुई। सरकारी खरीद एजेंसियों ने जिले में कुल एक लाख 57 हजार किसानों से एक करोड़, 33 लाख 6 हजार 930 क्विंटल धान की खरीद की। शुक्रवार को अंतिम दिन अनाज मंडियों में कुल 36480 क्विंटल की धान खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर हुई गिरफ्तारी नहीं
तीन राइस मिलरों व दो मंडी सचिवों समेत कई एजेंसियों के निरीक्षकों, मंडी सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर हुई। हालांकि पुलिस सिर्फ जुंडला में तैनात सुपरवाइजर पंकज तुली को ही गिरफ्तार कर पाई। अंतिम दिनों में हालात ये रहे कि दो मंडी सचिव समेत कई खाद्य एजेंसियों के निरीक्षक लगातार ड्यूटी से नदारद हैं। मार्केटिंग बोर्ड, खाद्य आपूर्ति विभाग भी नामजद होने के बाद भी इनके खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed