फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a ruckus over installing electricity poles in front of shops

Karnal News: दुकानों के आगे बिजली के पोल लगाने पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus over installing electricity poles in front of shops
दुकानदारों के विरोध के चलते पोल लगाए बिना लौटे निगम के ठेकेदार
विज्ञापन

फोटो-32


संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। बिजली निगम के ठेकेदार ने दुकानदारों को बिना सूचना दिए ही वीरवार देर रात को अर्थ मूविंग मशीन लेकर मुख्य बाजार में पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। दुकानों के आगे बिजली के पोल लगाने के विरोध में नाराज दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर बिजली निगम के अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद बिजली निगम के ठेकेदार टीम के साथ्ब जली के पोल लगाए बिना ही लौट गए।

जानकारी के अनुसार बिजली निगम की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरु की गई है। इसी कड़ी में आरडीएसएस प्रोजेक्ट के तहत मुख्य बाजार में बिजली के पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने वीरवार रात को अर्थ मूविंग मशीन से मुख्य बाजार में गड्ढे खोदते हुए बिजली के पोल लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार के कर्मचारी और बिजली विभाग की टीम पोल लगाते हुए पुराने डाकघर के पास पहुंच गई। दुकानाें के आगे पोल लगाने की भनक लगते ही दुकानदार एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के जेई मनीष ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदारों ने सीधे तौर पर बिजली के पोल लगाने से मना कर दिया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी अर्थ मूविंग मशीन को लेकर बगैर पोल लगाए ही बैरंग लौट गई। जेई मनीष कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आरडीएसएस प्रोजेक्ट के तहत मुख्य बाजार में पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। दिन के समय दुकानदारों को असुविधा न हो इसलिए रात को पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। कुछ दुकानदारों ने पोल लगाने का विरोध किया था। शुक्रवार की सुबह दुकानदारों के साथ बैठकर आपसी सहमति बन गई है। दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed