{"_id":"686edb6cf102b166d300668e","slug":"there-was-a-ruckus-outside-the-girls-pg-two-were-taken-into-custody-karnal-news-c-18-knl1008-687689-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गर्ल्स पीजी के बाहर मचाया हुड़दंग, दो हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गर्ल्स पीजी के बाहर मचाया हुड़दंग, दो हिरासत में लिए
विज्ञापन
करनाल। मॉडल टाउन में मंगलवार रात को लड़कियों के पीजी के बाहर कार में आए दो लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों ने पीजी के नजदीक रहने वाले हरजीत के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और एक गाड़ी को भी कब्जे में लिया। ये आए दिन पीजी के बाहर गिटार बजाकर हंगामा करते हैं।
शिकायतकर्ता हरजोत सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर लड़कियों का पीजी है। रात को कार में दो युवक आए और हुड़दंग करने लगे। उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद भाग गए, थोड़ी देर बाद कई अन्य लोगों के साथ वापस लौट आए जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीजी के पास रहने वाले करतार सिंह, शाम सिंह, रोहित, पंकज ने बताया कि यहां लड़कियों का पीजी है। यहां कई युवक हर रोज आते हैं और देर रात तक हंगामा करते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि युवकों की हरकतों से मोहल्ला परेशान है।
मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सहायक निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को समझाया गया है। हुड़दंगबाजी के बाद दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। संवाद