फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a ruckus against misbehavior at the toll

Karnal News: टोल पर बदसलूकी के खिलाफ किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus against misbehavior at the toll
संवाद न्यूज एजेंसी घरौंडा (करनाल)। बसताड़ा टोल पर वाहन चालकों के साथ बदसलूकी, वाहन निकलने के बाद पैसे कटना और स्थानीय वाहनों के लिए मासिक पास बनवाने का दबाव डालने के विरोध में लोग उतर आए। नगरपालिका चेयरमैन के नेतृत्व में शहरवासी टोल टैक्स पर पहुंचे और टोल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देख टोल अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत किया। बाद में टोल अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और वह अपनी आईडी दिखाकर निकल सकेंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि कई दिनों से बसताड़ा टोल पर स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता की जा रही था। स्थानीय आईडी पर एतराज जताया जा रहा था। कई बार टोल से वाहन निकलने के बाद टोल भी कट जाता था। जिससे शहर के लोग परेशान थे। रविवार को नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता टोल पार कर रहे थे तो टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी को भी रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शहर के लोग एकत्रित होकर टोल पर पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, पार्षद अश्वनी राणा, अमित गुप्ता, राजेश कुमार, मनीष कुमार आदि ने बताया कि हर रोज वाहन चालकों के साथ अभद्रता हो रही है और स्थानीय वाहन चालकों पर मासिक पास बनवाने का दबाव डाला जा रहा है। बैठक के बाद टोल अधिकारियों ने शहर के लोगों को आश्वासन दिया कि स्थानीय वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
टोल अधिकारी जयदीप काजल ने बताया कि स्थानीय आईडी के संदर्भ में शहर के लोगों की कुछ समस्या थी उसका निवारण हो गया है।
उन्होंने बताया कि शहर के वाहन चालक अपनी आरसी दिखाकर निकल सकेंगे, आरसी नहीं है तो अन्य आईडी दिखाकर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed