फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a huge demand for the restoration of the old pension

Karnal News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was a huge demand for the restoration of the old pension
करनाल। लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने करनाल रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन दिन में तीन बार हुआ। सुबह साढ़े आठ से लेकर दस बजे तक, फिर दोपहर में और प्रदर्शन का तीसरा चरण शाम को चला। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने अब तक वेतन आयोग भी लागू नहीं किया है। वहीं, रेलगाड़ियों की संख्या तो बढ़ती जा रही है लेकिन कर्मचारियों की संख्या घट रही है। अब तक नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो पाई है। जिसका खामियाजा रेलयात्रियों और मौजूदा स्टॉफ को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने सरकार ने कोरोना काल में उनके रोके गए डेढ़ साल के डीए भत्ते को दिलवाने की भी मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल से अब तक उनको डीए का भत्ता नहीं मिल पाया है। इस धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों का ये प्रदर्शन करनाल समेत पानीपत, सोनीपत, गन्नौर और कुरुक्षेत्र किया गया। उनका ये रोष प्रदर्शन लगातार चार दिन तक जारी चलेगा। बुधवार को इसका तीसरा दिन था। चौथे दिन वीरवार को भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप, विनोद, कृष्ण, सचिन, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed