Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is no space in the grain markets, where to keep the paddy

Karnal News: अनाज मंडियों में जगह नहीं, कहां रखें धान

Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
There is no space in the grain markets, where to keep the paddy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में मंडियों से धान का उठान तो करीब 49.20 प्रतिशत उठान हो चुका है लेकिन इसके बावजूद अनाज मंडियां फुल हैं। अंदर तो जाम ही है ही, निसिंग, जुंडला आदि कई मंडियों में मुख्य रास्तों पर भी लंबी लंबी कतारें लगी होने से कई मुख्य मार्गो पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिससे जनसामान्य को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में धान की खरीद जारी है। मंडियों में 5 लाख 4 हजार 892 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की गई। जिससे सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 36 हजार 375 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 1 लाख 1 हजार 124 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 67 हजार 393 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। उठान में तेजी आई है। अब तक 248624 मीट्रिक का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का 49.20 प्रतिशत है। इधर करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि रविवार को उठान के लिए अनाज मंडी में धान की खरीद बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन

मंडी के बाहर लगी लंबी कतारें, रास्ता जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। अनाज मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण मंडी से उठान धीमा पड़ गया। हालत यह है मंडी में पैर रखने तक की जगह नहीं है। सडक़ पर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रेकों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे जाम की हालात पैदा हो रहे हैं। मंडी में धान की आवक काफी बढ़ गई है। आढ़ती व किसानों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन ने जाम की स्थिति को पिछले दो दिन मंडी बंद कर दी ताकि उठान के तेजी आएगी। दो दिन के बाद भी उठान की समस्या ज्यों की त्यो है। इस परेशानी के चलते मंडी के आढ़तियों का ग्रुप डीएफएससी के अधिकारी व सचिव अजय संधू से मिला ताकि इस समस्या का समाधान निकाला जाए। इसकी अगुवाई मंडी प्रधान शीशपाल गुप्ता ने अधिकारियों के समक्ष उठान न होने की समस्या को अवगत कराया।
उठान न होने की वजह से आढ़तियों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही है और उठान न होने की वजह से किसानों को भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार ने आढ़तियों व अधिकारियों आश्वासन दिया कि वह एक-दो दिन में गाडिय़ों की संख्या में इजाफा करके धान को जल्दी उठाने की कोशिश करेंगे ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। इस अवसर पर मंडी प्रधान शीशपाल गुप्ता, कमलेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, रंजीत भारद्वाज, प्यारा लाल काठपाल, महेश चौधरी, विकास गोयल आदि मौजूद रहे।
खरीद चरम पर, उठान व्यवस्था अभी भी चरमराई
जुंडला/चिडाव। जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद चरम पर है लेकिन उठान व्यवस्था अभी भी चरमराई हुई है। मंडी में धान को लेकर आने वाले रास्ते घंटों तक जाम रहने के बावजूद मंडी में धान उठान व ढेरियों पर किसानों को धान डालने को जगह नहीं मिल रही।किसान सचिन, कश्मीर सिंह पिचौलियां, गुरु सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की अनाज मंडियां पूरी तरह धान से भरी हुई है। किसान को अपनी धान मंडी में पहुंचने के लिए न मंडी में पर्याप्त स्थान शेष है न ही घर में जगह है। संवाद
सरकार की पकड़ से बाहर राइस मिलर
किसान गुरु बांसा ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आड़ लिए राइस मिलरों ने धान का सीजन पीक पर आने पर अपनी मांगों की आड़ को लेकर किसानों की छह महीने की मेहनत से उगाई फसल को औने-पोने दामों पर बेचने पर विवश किया है।सरकार ने समर्थन मूल्य 2320 तय किया है। 27 सितंबर से धान की खरीद होनी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव होने के कारण खरीद करीब 15 दिन बीत जाने पर देर से शुरू की गई।
कच्ची पर्ची बनाकर खरीदा जा रहा धान
पाढा निवासी किसान सचिन ने कहा कि सरकार द्वारा धान की समय पर समर्थन मूल्य पर खरीद न करने से किसान बर्बादी की कगार पर आ गया है। धान को व्यापारी दस्ती में खरीद रहे हैं। किसान मजबूरी में अपनी धान एमएसपी से 150 रुपए से लेकर 250 रुपए प्रति क्विंटल तक कम में बेचने के लिए मजबूर है। मंडी में किसानों की फ़सल को आढ़ती से कच्चे में व्यापारियों द्वारा खरीदी गई धान का किसान बिल मांग रहा है, लेकिन व्यापारी धान का बिल देने से मना कर रहे हैं।
सांभली चौक से लेकर सिंघड़ा गांव तक लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। धान की उठान के लिए निसिंग अनाज मंडी वीरवार को बंद होने के कारण शुक्रवार को धान की ट्रैक्टर ट्रॉलियों अधिक संख्या में पहुंचने के कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। जाम करनाल कैथल मेन रोड से सांभली चौक से लेकर गांव सिंघड़ा एवं मंडी गेट से लेकर हरियाणा राइस मिल मेन रोड करनाल कैथल रोड़ तक मंडी को जोड़ने वाले तीनों रास्तों पर दोनों साइड़ों में दिनभर जाम लगा रहा और वाहन चालकों ,ग्रामीणों व किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मंडी बंद होने के कारण किसान रात को ही अनाज मंडी का रुख कर लिया और सुबह करनाल कैथल स्टेट हाईवे तक तीनों साइड़ में करीब तीन किलो मीटर तक लाइन लग गई। वहीं सुबह से धान की आमद लगातार बढऩे व मंडी में बाहर आने जाने के रास्तों में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने के कारण उठान की गति धीमी रही और मंडी में आने जाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं ।
अनाज मंडी में पीआर किस्म की धान बेचने में भी किसानों के सामने कई प्रकार की समस्याओं से उलझना पड़ रहा है क्योंकि इस बार धान की फसल क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश के कई जिले के किसान भी अपनी धान की फसल लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे है। वहीं गेट पास के लिए मंडी व बाहर सडक़ पर लंबा जाम लगा रहता है।
किसान नेता भूपेंद्र सिंह, रण सिंह, पवन कुमार, रोशन लाल सहित अन्य ने आरोप लगाया कि किसानों के लिए धान की फसल बेचना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरिमा यह रही कि निसिंग थाना पुलिस प्रशानसन कीक् ओर से कोई भी कर्मचारी जाम खुलवाता हुआ नजर नहीं आया। जिस कारण अपने गंतव्य को जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

इंद्री में आज-कल बंद रहेगी धान की खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। अनाज मंडी में धान की उठान धीमी होने के कारण आज से मंडी दो दिनों तक बंद रहेगी। उठान की रफ्तार धीमी होने के कारण आढ़ती एसोशिएशन ने दो दिनों के लिए मंडी बंद करने का एलान किया है।
गौरतलब है कि समय पर धान की खरीद शुरू नहीं होने के कारण अनाज मंडी धान से अटी पड़ी है। आंकड़ों की बात करें तो इंद्री अनाज मंडी में 647139 क्विंटल धान की आवक हुई है, जबकि उठान केवल 231937 क्विंटल धान की हुई है। जिस कारण धान सड़क तक पहुंच चुकी है। ऐसे में दो दिन मंडी बंद रहने के दौरान केवल उठान ही किया जाएगा।


इस मामले में मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह का कहना है कि उठान की समस्या को देखते हुए शनिवार व रविवार को अनाज मंडी में धान की खरीद बंद की जाएगी। दो दिनों में केवल धान की उठान ही करवाई जाएगी। किसानों से अपील है कि दो दिनों तक कोई भी किसान अपनी फसल लेकर अनाज मंडी में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed