फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is no power due to fault in Old Char Chaman feeder

Karnal News: ओल्ड चार चमन फीडर में खराबी से गुल रही बत्ती

Sat, 07 Jun 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
There is no power due to fault in Old Char Chaman feeder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के मॉडल टाउन सब स्टेशन से चलने वाले ओल्ड चार चमन फीडर में खराबी आने से आधे से ज्यादा शहर में दो दिन तक बिजली के कट लगते रहे। इस दौरान दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं कुंजपुरा रोड पर ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण भी शहर में सिंगल फेस से सप्लाई रही।
वीरवार को शुक्रवार को शहर के सेक्टर 13, कुंजपुरा रोड व वजीर चंद व सैनी कॉलोनी में दुकानदारों व लोगों को परेशानी में समय काटना पड़ा। वहीं वीरवार को देर रात तक भी बार-बार बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। इस दौरान वजीर चंद कॉलोनी में ढाई घंटे बाद बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि फाल्ट दूर करने में निगम की टीम देर रात तक भाग दौड़ करती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह के समय फीडर का फाल्ट दूर होकर बिजली सुचारू हो पाई।
चार चमन फीडर में अचानक खराबी आने से इस फीडर से चलने वाले कुंजपुरा रोड, वजीर चंद कॉलोनी, सेक्टर 13 व ओल्ड हाउसिंग बोर्ड की बिजली प्रभावित रही। दुकानदार सैंटी, कपिल, राकेश व सोहन लाल ने बताया कि तापमान के बढ़ते ही बिजली लाइनों व फीडरों में खराबी आना सामान्य बात हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed