फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is no parking facility in the main market.

Karnal News: मुख्य बाजार में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is no parking facility in the main market.
..निसिंग के मेन बाजार स्थित करनाल कैथल रोड़ पर   लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। करनाल-कैथल रोड स्थित मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने से सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती है और हर समय जाम जैसे हालात बने रहते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है और हादसे का डर बना रहता है। वहीं, स्थानीय लोग लंबे समय से शहर में पार्किंग बनाने की मांग उठा रहे हैं।

क्षेत्रवासी जनपाल, सोमपाल, रामजवारी और अश्वनी शर्मा का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार में दुकानदार फुटपाथ पर अपनी दुकानों का सामन रख लेते हैं और बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहक अपनी बाइक और गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। इस कारण लोगों को मजबूरन सड़क के किनारे चलना पड़ता है। बाजार में पार्किंग के लिए प्रशासन को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शहर के मुख्य बाजार में नगरपालिका कर्मचारी व अधिकारी कार्रवाई करते हैं लेकिन इसके बाद भी अवैध पार्किंग की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार में लोकनिर्माण विभाग की ओर से बनाए गए डिवाइडर कई जगह से टूटे व खस्ताहाल हैं और स्थानीय दुकानदारों ने कई जगह से उखाड़ कर एक तरह से दूसरी तरफ जाने का रास्ता बना लिया है। डिवाइडर के बीचों बीच लगी लोहे की ग्रिल टेढ़ी और खस्ताहाल है। आगे धुंध बढ़ने पर हादसे का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed