फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is also a problem with online booking.

Karnal News: ऑनलाइन बुकिंग में भी आ रही परेशानी

Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
There is also a problem with online booking.
गैस एजेंसी में बुकिंग करवाने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
इंद्री। एलपीजी के लिए ऑनलाइन या आईवीआरएस से बुकिंग के बाद डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड नहीं आ रहा। इंद्री क्षेत्रों में यह दिक्कत काफी बढ़ गई है, इंडेन गैस की दोनों एजेंसियां पर लोग सिलिंडर बुकिंग और सप्लाई को लेकर चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी में पहुंचे लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद एसएमएस में रेफरेंस आईडी तो आ जाती है लेकिन कोड 1-2 दिनों में नहीं मिलता, जिससे डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। डिलिवरी कर्मी सिलिंडर देने के लिए डीएसी कोड मांगते हैं, फोन पर कोड आ नहीं रहा।
विज्ञापन


नंबर ही नहीं लग रहा

गढ़पुर गांव के रामकुमार का कहना है कि वे मोटरसाइकिल पर सिलिंडर लेने इंद्री आए थे। एजेंसी वाले ऑनलाइन बुकिंग के लिए बोल रहे हैं परंतु बुकिंग के लिए दिया गया फोन नंबर लग ही नहीं रहा।
विज्ञापन


खाना बनाने का संकट

गांव गुढ़ा के राहुल का कहना है कि सुबह 10 बजे से एजेंसी में आए हुए हैं। दोपहर हो गई लेकिन फोन पर डीएसी कोड नहीं आया। सिलिंडर नहीं मिला तो घर में खाना कैसे पकेगा, यह चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से लगा रहा चक्कर

गांव पटहेड़ा के पालाराम का कहना है कि दो दिन से एंजेंसी के चक्कर काट रहा हूं, एजेंसी वाले बोल रहे हैं कि पहले और दूसरे सिलिंडर की बुकिंग में पच्चीस दिन का अंतर होना जरूरी है। अब हम कहां जाएं।

----

एजेंसियों के सर्वर डाउन.. बुकिंग हुई न डिलिवरी मिल पा रही

घरौंडा। इंडेन गैस एजेंसी के बाहर वीरवार की सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की कतार लग गईं। कई उपभोक्ता गैस बुकिंग करवाने और सिलिंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसी पहुंचे लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं ने काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है और सिलिंडर मिलने में भी देरी हो रही है। एजेंसी के संचालक मेहर सिंह का कहना है कि सर्वर पर दबाव बढ़ गया है, जिससे बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। एजेंसी की प्रतिदिन करीब 450 सिलेंडरों की खपत है।


-------

हेल्पलाइन नंबर हेल्पलेस.. बुकिंग के लिए नहीं हो पाती कॉल पूरी

निसिंग। घरेलू और कॉमर्शियल दोनों सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित है। घरेलू उपभोक्ताओं को लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। औंगद निवासी मुकेश ने बताया कि गैस एजेंसी पर कॉपी दिखाने और मोबाइल पर हेल्पलाइन नंबर डायल करने के पश्चात बुकिंग डिलिवरी ऑथेंटिकेशन डीएसी कोड आता है लेकिन जब हम अपने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर डायल करता हैं तो कवरेज क्षेत्र से बाहर होना पाया जाता है। ऐसे में बुकिंग कोड आना तो दूर हेल्पलाइन नंबर डायल करते ही पहुंच से दूर बता रहा है। जिस कारण देर रात को उपभोक्ता नंबर डायल करते हैं जोकि कभी कभार ही कई घंटे बाद डीएससी कोड आ रहा है।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed