फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is a possibility of rain and drizzle again from tomorrow

Karnal News: कल से फिर बारिश व बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of rain and drizzle again from tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। फसलों पर मौसम की मार का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है। 17 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उसके प्रभाव से बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ वीरवार की रात से अपना प्रभाव दिखा सकता है।
इधर, किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। साथ में थ्रेसिंग भी चल रही है। विगत दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार शाम और शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी जिससे गेहूं की कटाई का काम रुक गया था। रविवार से एक बार फिर से गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन अब चार दिन बाद फिर से बारिश मुसीबत बन सकती है। अभी तक केवल खेतों में 20 फीसदी फसल की ही कटाई हुई है। वहीं मंडियां भी धीमे उठान के कारण अटी हैं। ऐसे में विभाग की चेतावनी ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

अधिकतम पारा जाएगा 38 डिग्री के पार : बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, मगर दोबारा से तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान तीन दिन में 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। गत वीरवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed