{"_id":"68ae0044697c0b344c0a9544","slug":"there-is-a-possibility-of-drizzle-in-the-city-even-today-karnal-news-c-18-knl1008-724436-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर में आज भी बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर में आज भी बूंदाबांदी के आसार
Wed, 27 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। कई बार बूंदाबांदी भी हुई। पिछले चौबीस घंटे में 10.4 मिली बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बादलों की आवाजाही बुधवार को भी बनी रह सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी संभावित है।
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 10.4 मिली दर्ज की गई। मंगलवार को दो बार काली घटाएं छाईं, बूंदाबांदी भी हुई। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बुधवार को भी बिखरे बादलों से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, अधिकतर समय खुश्क रह सकता है। आगामी तीन दिनों में मानसूनी गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है। ब्यूरो