फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Theft in the closed house of retired DSP

Karnal News: रिटायर्ड डीएसपी के बंद मकान में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Theft in the closed house of retired DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-6 स्थित रिटायर्ड डीएसपी के बंद मकान से चोरों ने पांच हजार की नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर दिया। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। नंगला फार्म निवासी हरपिंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-6 निवासी रिटायर्ड डीएसपी सरदार स्वर्ण सिंह का ड्राइवर है। रिटायर्ड डीएसपी मार्च 2023 से कनाडा गए हैं। वह उनके मकान की देख-रेख करता है। वह सुबह से शाम तक मकान में रहता है और शाम को मकान बंद करके अपने घर चला जाता है। मंगलवार सुबह आठ बजे जब वह डीएसपी के मकान पर पहुंचा तो अंदर के कमरों और अलमारी के ताले टूटे मिले। सभी सामान बिखरा था। उन्होंने डीएसपी की बेटी रतनदीप को मामले की जानकारी दी। उन्होंने सामान चेक किया तो पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, कैमरा, महंगे परफ्यूम समेत सामान चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed