{"_id":"634c6d54343e1f0adf191b8c","slug":"the-youths-who-came-to-eat-at-the-dhaba-created-a-ruckus-looted-62-thousand-by-beating-karnal-news-knl124695954","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर खाने आए युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट कर लूटे 62 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर खाने आए युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट कर लूटे 62 हजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर से लगे नीलकंठ ढाबे पर शनिवार की देर रात खाना खाने आए आठ-दस युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि धारदार हथियारों से लैस युवकों ने ढाबा संचालक और कर्मियों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और गल्ले से 62 हजार 400 रुपये लूट लिए। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव कतलाहेड़ी के बस स्टैंड पर नीलकंठ ढाबा है, जहां पर 15 अक्तूबर शनिवार की देर रात आठ-दस युवक खाना खाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे पहले से ही शराब के नशे में थे। उन्होंने ढाबे पर खाने के बाद कमीज निकालकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस पर अन्य ग्राहकों ने ढाबा संचालक से आपत्ति जताई, जिसके बाद ढाबे पर कार्यरत एक स्टाफ ने एक आरोपी के भाई को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचा युवक का भाई सभी को वहां से साथ ले गया। आरोप है कि 20 मिनट बाद हथियारों से लैस होकर पहुंचे आठ-दस युवकों ने ढाबा संचालक और स्टाफ पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन-चार स्टाफ को चोटें आई हैं। ढाबा संचालक संजय कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने गल्ले के पास खड़े स्टाफ पर हमला कर गल्ले से 62 हजार 400 रुपये लूट लिए। फिर हथियारों को हवा में लहराते हुए जाने से मारने की धमकी देते फरार हो गए।
-पुलिस ने ढाबा संचालक की शिकायत पर मारपीट और हथियारों के बल पर लूट करने के मामले में अज्ञात 10 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी, जुंडला, करनाल।