फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The youth committed suicide by hanging himself

Karnal News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself
मूनक। गांव गोली में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने भाई की शिकायत पर मृतक के ससुर, सास, पत्नी व साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सुरेश की शादी जींद में हुई थी। पिछले काफी समय से सुरेश की पत्नी पीहर में ही रह रही थी । सुरेश 12 मई को अपनी पत्नी को लेने के लिए जींद गया था। वहां सुरेश के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया । ससुराल में मारपीट किए जाने की घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने के बाद सुरेश ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के दो बच्चों का पिता है। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था। मूनक थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के ससुर, सास, पत्नी व साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed