फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man who went through the Donkey Route died, his last rites will be performed in America

Karnal News: डंकी रूट से गए युवक की मौत, अमेरिका में ही होगा अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The young man who went through the Donkey Route died, his last rites will be performed in America
102... मूनक मृतक सन्नी की फाइल फोटो।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/मूनक। डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की किडनी फेल होने से मौत हो गई। मूनक खंड के बाल राजपूताना गांव के रहने वाले सन्नी गांव का प्लाट बेच और कर्ज लेकर 40 लाख रुपये खर्च कर अप्रैल, 2024 में टूरिस्ट वीजा पर कनाडा गए थे। यहां तीन माह रहने के बाद डंकी मार्ग से वह अगस्त में अमेरिका पहुंचे। कर्ज में डूबे परिवार की आर्थिक हालत खराब है, ऐसे में अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की मदद से वहीं पर ही अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया गया है।

मृतक के छोटे भाई मिट्ठू ने बताया कि 9 अगस्त को उन्हें कॉल आया था कि सन्नी चक्कर आने से गिर गए थे। मित्रों ने उन्हें स्करामेटो कलोकोनिया अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दो दिन बाद सन्नी कोमा में चले गए। 23 अगस्त को डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथियों ने परिवार को मौत की सूचना दी। मृतक सन्नी अमेरिका में स्टोर पर नौकरी करते थे। कनाडा जाने से पहले सन्नी गांव में खेती और मजदूरी करते थे। अमेरिका की नागरिकता के लिए भी सन्नी ने फाइल तैयार कर ली थी।
विज्ञापन



कर्ज की रकम भी नहीं चुका पाए, भाई भी गया
मिट्ठू ने बताया कि भाई को विदेश भेजने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से कर्ज लिया था। भाई अभी अच्छी तरह से सेटल भी नहीं हुआ था कि उसकी मौत हो गई। कर्ज की रकम भी अभी तक नहीं चुका पाए हैं। इधर पति की मौत के बाद सन्नी की पत्नी को बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे चार वर्षीय बेटा और 11 वर्षीय बेटी को छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार की स्थिति सुधारने के लिए गया था विदेश

15 वर्ष पहले सन्नी के पिता की मौत हो गई थी। तीन भाइयों में सन्नी दूसरे नंबर पर था। छोटे भाई मिट्ठू ने बताया कि उनके सबसे बड़े भाई राहुल के भी दो ऑपरेशन हो चुके हैं। अपने परिवार की हालत सुधारने के लिए सन्नी विदेश गए थे।

102... मूनक मृतक सन्नी की फाइल फोटो।

102... मूनक मृतक सन्नी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed