फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man got buried when the soil slipped while digging the pit

Karnal News: गड्ढे की खोदाई में मिट्टी खिसकने पर दबा युवक

Wed, 09 Aug 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 09 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
The young man got buried when the soil slipped while digging the pit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। कुटेल गांव में एक निजी स्कूल के शौचालय के गड्ढे की खोदाई करते समय अचानक मिट्टी खिसक गई। इससे 25 वर्षीय युवक दब गया। घटना की सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी गई। जेसीबी और पोकलेन की मदद से युवक को लगभग तीन घंटे के बाद मिट्टी से बाहर निकाला गया। उसने करनाल कल्पना चावला में भर्ती कराया गया।

कुटेल गांव कैरवाली रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के शौचालय का निर्माण करने के लिए चार युवक गड्ढा खोदने पर लगे थे। गांव निवासी राकेश (25) गड्ढे में नीचे था। अचानक मिट्टी खिसक गई और वह मिट्टी में नीचे दब गया। इससे काम कर रहे अन्य युवकों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व गांव में दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल से साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक को ढूढ़ने के लिए कई जेसीबी व पोक्लेन भी मंगवाई गई। जैसे ही ग्रामीणों ने युवक के मिट्टी में दबने की सूचना मिली तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे के बाद युवक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव कैरवाली -कूटेल रोड पर शौचालय निर्माण के लिए लगभग चार युवक गड्ढ़ा खोद रहे थे। इसमें एक युवक मिट्टी में दब गया था। करीब तीन घंटे के बाद मिट्टी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए करनाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed