फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
करनाल। मामा के गांव के दो युवकों के साथ गए गांव कलसौरा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वीरवार को युवक के शव को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। 21 वर्षीय सुमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वह भिवानी में कई माह से कबड्डी की कोचिंग ले रहा था। कुछ दिन से वह अपने घर ही रह रहा था। मंगलवार को सुमित के घर उसके मामा के गांव के ही दो युवक आए थे और रात को वहीं पर रहे। अगले दिन बुधवार सुबह वे उसे अपने साथ ले गए। परिजनों को सूचना मिली की रादौर के समीप उनके बेटे की तबियत खराब हो गई है। परिवार के लोग उसे वहां के अस्पताल से करनाल लाने लगे तो उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed