{"_id":"5e5042028ebc3ec9857fa197","slug":"the-young-man-caught-the-teacher-arrest-and-handed-over-the-accused-to-the-police-than-he-fled-karnal-news-knl229430148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में बाहरी युवक ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में बाहरी युवक ने की अभद्रता
विज्ञापन
बड़ागांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विदाई कार्यक्रम के दौरान बाहरी युवक ने स्कूल अध्यापक का गिरेबान पकड़ लिया। इससेे गुस्साए अध्यापकों ने आरोपी युवक को पकड़ कर स्कूल में बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मचारी पीसीआर से मौके पर पहुंचे। स्कूल स्टाफ ने जैसे ही युवक को पुलिस कर्मियों के सुपुर्द किया तो वह फरार हो गया। बाद में युवक की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को स्कूल में छात्रों के विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक शरारती युवक कार्यक्रम में घुसने का प्रयास करने लगा। स्कूल अध्यापक राजेश ने उसे रोकना चाहा तो युवक ने गिरेबान पकड़ लिया और धमकाने लगा। प्रिंसिपल का आरोप है कि युवक संदिग्ध लग रहा था, जो जींद जिले के किसी गांव का निवासी बताया गया है। वह किसी परिचित व्यक्ति के पास गांव में आया हुआ था। युवक को पहले भी कई बार स्कूल गेट के पास घूमते हुए देखा जा चुका है।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूरी : सरपंच
गांव के सरपंच चरण सिंह राणा का कहना है कि इस तरह के शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई शिक्षा के मंदिर में जाकर किसी तरह की हरकत करने की हिमाकत ना करेे। पुलिस जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राममेहर का कहना है कि जांच उपरांत आगे कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।