फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man ate poisonous substance in the police station premises, stirred

युवक ने थाना परिसर में खाया जहरीला पदार्थ, हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The young man ate poisonous substance in the police station premises, stirred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 32-33 थाना परिसर में मंगलवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला उसे प्रताड़ित कर रही थी। जिसके चलते युवक परेशान था। जानकारी के अनुसार जहर निगलने वाला युवक इंद्री के एक गांव का रहने वाला है, जिसका फूसगढ़ की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने आरोप लगाया कि पिछले करीब छह माह से वह महिला उसे परेशान कर रही थी, मामले को लेकर पहले भी शिकायत दी गई, लेकिन पंचायत में समझौता हो गया। अब फिर से महिला ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
युवक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को पुलिस थाने से फोन आया कि उसके खिलाफ शिकायत आई है, थाने में आ जाओ। परिजनों के साथ वह पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान युवक ने जहर खा लिया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मंच गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत में हुआ था समझौता
युवक ने बताया कि महिला पिछले कई माह से उसे परेशान कर रही थी। पहले सेक्टर-6 चौकी में उसकी शिकायत दी थी। जिसके बाद पंचायत में समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद महिला ने अब सेक्टर 32-33 थाने में शिकायत दे दी थी। महिला पिछले काफी समय से उसके साथ संपर्क में थी, लेकिन अब किसी की बातों में आकर उसे परेशान कर रही है। मंगलवार को भी जब वह पंचायत में नहीं मानी तो उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवक के खिलाफ एक महिला ने मारपीट की शिकायत दी थी। उसी मामले को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों पक्ष आपस में बात करने के लिए बाहर गए थे। बात करने के बाद जब युवक वापस आया तो उसे चक्कर आने लगे। जब उससे पूछा तो उसने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
- रामफल, थाना प्रभारी, सेक्टर-32-33, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed