{"_id":"84c6f6d4c4aae9d381aff4939c000291","slug":"the-world-of-the-red-carpet-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। हाल ही में संपन्न हुई चौथी विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का गांव खरींडवा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने अपनी लाडली अन्नु व उसके कोच व अन्य खिलाड़ियों को सर आंखों पर बैठा लिया। अपनों के बीच गर्म जोशी से हुए स्वागत से सभी खिलाड़ी गदगद थीं।
कोच कुलविंद्र सिंह के अलावा कप्तान सुखविंद्र कौर, प्रियंका, मनदीप कौर, राजविंद्र कौर, कुलविंद्र कौर व रेखा भी अन्नू के साथ उसके गांव खरींडवा में पहुंचीं। गांव में ही दर्जी की छोटी से दुकान चलाने वाले अन्नु के पिता संत राम ने कहा कि उन्हें अपनी लाडली पर गर्व है।
उसने अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर राजपाल, पूर्व सरपंच शगुन चंद शर्मा, जोरावर सिंह, राजेश, जसबीर सिंह, टेक राम, बाबर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
पदक लाओ नौकरी पाओ का नारा बेमानी
शाहाबाद। गांव खरींडवा की अन्नु का कहना है कि प्रदेश सरकार की पदक लाओ नौकरी पाओ का नारा बेमानी है। स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद उसे आज तक सरकार की ओर से कोई पुरस्कार या प्रोत्साहन नहीं मिला नौकरी तो दूर की बात है। बता दें की अन्नू को इसी माह पंजाब में संपन्न हुए चौथे विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ केचर का अवार्ड मिला था।
अन्नु ने बताया कि वह माई भागो कबड्डी अकादमी नवांशहर में अभ्यास करती है और भारतीय टीम में इस बार उनकी अकादमी की चार खिलाड़ी थीं। उसने बताया कि उनके प्रारंभिक मुकाबले न्यूजीलैंड, केन्या व यूएसए से हुए थे और सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था।
फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हुआ था जिसमें भारतीय टीम ने 21-49 प्वाइंट से शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि वह पिछले सात वर्षों से इसी अकादमी में कबड्डी खेल रही है और इससे पूर्व वह तीन विश्व कप खेल चुकी है। उन्होंने बताया कि 2011 में मलेशिया में हुए इनविटेशन मैच में भी उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उसने बताया कि पंजाब सरकार ने दो साल पहले पूरी टीम को नौकरी देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक वह पूरा नहीं हुआ।
अन्नु गांव खरींडवा के बहुत ही गरीब परिवार से है और उसके पिता गांव में ही दर्जी की दुकान चलाते हैं। अन्नु के छह भाई-बहन हैं और परिवार का खर्चा ही बड़ी मुश्किल से निकलता है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि सरकार ने अब तक इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की सुध नहीं ली।