{"_id":"64fcbd4135e67e1f1b01e3e4","slug":"the-worker-was-assaulted-and-bike-and-mobile-snatched-away-na-news-c-246-1-sknl1019-5407-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रमिक से मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रमिक से मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीना
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी से काम निपटा कर घर लौट रहे श्रमिक के साथ मारपीट कर दो युवक उसकी बाइक व मोबाइल छीन ले गए। वारदात ग्रे पेलिकन होटल के पास हुई। शहर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
गांधीनगर काॅलोनी निवासी राम बाबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बाड़ी माजरा में विशाल प्लाईवुड में नौकरी करता है। देर शाम वह फैक्टरी से काम खत्म कर बाइक पर घर जा रहा था। तीर्थ नगर से रेलवे स्टेशन की ओर से जाते समय जब वह ग्रे पेलिकन से थोड़ा पहले श्मशान घाट के पास पहुंचा तो दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसे धमका कर बाइक से नीचे उतारा। विरोध करने पर उन्होंने उससे मारपीट की और उसकी बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन