Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The word Antyodaya comes from the diary of RSS.

Karnal News: आरएसएस की डायरी से निकला है अंत्योदय शब्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
The word Antyodaya comes from the diary of RSS.
- सीएम मनोहर लाल लंबे समय तक आरएसएस के अंत्योदय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके
विज्ञापन

देव शर्मा

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी सरकार, जिस अंत्योदय वर्ग के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ रही है, यह अंत्योदय शब्द राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की डायरी से निकला है। क्योंकि काफी समय से आरएसएस के अंत्योदय प्रकोष्ठ के मनोहर लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। आज उनकी सरकार उसी अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को सरल बनाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रयासरत है।

अंत्योदय महासम्मेलन के मंच पर अत्योदय शब्द को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंच पर पहुंचने से पहले और आने के बाद भी संचालक ने अंत्योदय शब्द पर जोर दिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन में अंत्योदय शामिल है, उनकी विचारधारा में समाहित होने के कारण ही उन्होंने अपना जीवन इस वर्ग के लिए समर्पित किया, लेकिन अंत्योदय से मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सीधे तौर पर लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। संचालक ने स्पष्ट किया कि अंत्योदय मुख्य तौर पर आरएसएस की विचारधारा में शामिल है, आरएसएस में एक अंत्योदय प्रकोष्ठ है, जिसके मनोहर लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर इस वर्ग के लिए देशभर में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब नौ साल पहले मुख्यमंत्री बने तो इस वर्ग के उत्थान के लिए कार्य शुरू किया। परिणाम ये है कि केंद्र व राज्य की 400 योजनाओं का लाभ प्रदेश के 71 लाख अंत्योदय लोगों को दिए जाने का सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है। मंच पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद भी अंत्योदय को परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग अंत्योदय के बारे में नहीं जानते, वह पूछते हैं कि आखिर अंत्योदय शब्द है क्या है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंत्योदय का अर्थ है कि समाज के अंत में खड़ा व्यक्ति का उदय यानी गरीब व्यक्ति का उत्थान। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंत्योदय विचारधारा से हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा भी निकला है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति खुशहाल होगा, तभी वास्तविक खुशहाली आएगी। हरियाणा सरकार इसी मंत्र पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed