{"_id":"68703452c568a0e1c903dea4","slug":"the-woman-who-went-out-for-a-walk-did-not-return-karnal-news-c-18-knl1008-688772-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सैर के लिए निकली महिला नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सैर के लिए निकली महिला नहीं लौटी
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर आठ से 37 वर्षीय पूजा बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर से सैर करने की बात कहकर निकली थी। परिजनों को आशंका है कि महिला ने नहर में छलांग लगाई है। परिजनों ने महिला के लापता होने की शिकायत सेक्टर-9 चौकी को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
महिला के पति दीपक ने बताया कि वह बाइक पर आ रहा था, उसे उसकी पत्नी पूजा रास्ते में मिली थी, उसने साथ चलने को कहा तो उसने पैदल आ जाने की बात कही थी लेकिन वह घर नहीं आई। उसने तलाश की तो सीसीटीवी फुटेज में वह एक ई-रिक्शा में बैठती नजर आई, जिसके बाद उसका सुराग नहीं लग पाया।
उन्होंने ई-रिक्शा चालक का पता निकालकर पता किया तो उसने बताया कि महिला को उसने नहर किनारे बने पार्क में उतारा था। आशंका जताई जा रही है कि पूजा ने नहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने गोताखोरों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। संवाद