फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The woman recognized the character hurt by charges

चरित्र पर आरोप लगने से आहत युवती ने जान दी

Mon, 31 Mar 2014 12:09 AM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 31 Mar 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव कालरम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने पंखे की कुंडी में
विज्ञापन
चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस की ही एक महिला ने युवती के चरित्र पर उंगली उठाई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

डीएसपी गीता मोर व मधुबन थाना प्रभारी पुलिस बल व एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
गांव कालरम निवासी रमेश का परिवार रविवार को गांव में ही एक शोक सभा में गया था। उसकी बेटी घर में अकेली थी। पीछे से उसकी 24 वर्षीय बेटी ने घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार के लोग शोक सभा से घर लौटे तो कमरा बंद था। अंदर से जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होेंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। युवती को फंदे पर देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

डीएसपी गीता मोर व थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल व एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। युवती के चाचा नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को युवती के पिता का एक पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसे लेकर दोनों पक्षों ने मधुबन पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन बुलाया था। नरेश कुमार का आरोप है कि रविवार सुबह भी दूसरे पक्ष की एक महिला ने युवती से गाली गलौच भी की थी। यहां तक कि उसने युवती के चरित्र पर भी उंगली उठा दी। आरोप है कि इससे आहत होकर ही युवती ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed