फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The wedding took place on Valentine's Day, on the 43rd day the newlyweds absconded with 46 tola gold and silver jewelery and two lakhs.

Karnal News: वैलेंनटाइन डे के दिन हुई शादी, 43वें दिन 46 तोले सोने-चांदी के गहने और दो लाख ले नवविवाहिता फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The wedding took place on Valentine's Day, on the 43rd day the newlyweds absconded with 46 tola gold and silver jewelery and two lakhs.
वैलेंनटाइन डे के दिन हुई शादी, 43वें दिन 46 तोले सोने-चांदी के गहने और दो लाख ले नवविवाहिता फरार
विज्ञापन

ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया अंजाम
सीसीटीवी कैमरे भी कर दिए थे बंद, पीड़ित पति पहुंचा थाने, शिकायत में केस दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश
14 फरवरी 2024 को घरौंडा के युवक और पानीपत की युवती ने धूमधाम से रचाया था विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। शादी के 43वें दिन एक नवविवाहिता परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से 46 तोले सोने-चांदी के गहने, कीमती सामान और दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। अगले दिन जब ससुरालियों का नशा उतरा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर से नवविवाहिता नदारद मिली और सोने-चांदी के गहने व नकदी गायब मिली। मामले में पीड़ित पति की ओर से नवविवाहिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अलीपुर खालसा गांव निवासी अश्वनी कुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 14 फरवरी (वैलेंटाइन-डे) 2024 को उसकी शादी किरण पुत्री नरेश निवासी करहंस गांव जिला पानीपत के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के 43वें दिन यानी 28 मार्च को उसकी पत्नी किरण ने उसे व उसके परिजनों को खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इससे पहले पत्नी किरण ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे और फिर नकदी-आभूषण लेकर फरार हो गई। घर से छह तोले सोने के और 40 तोले चांदी के आभूषण तथा दो लाख की नकदी भी गायब थी। पीड़ित परिजनों के अनुसार, नशे के कारण उनकी आंखें अगले दिन सुबह खुली तो किरण घर से फरार मिली। उन्होंने अपने स्तर से हर जगह किरण की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर नवविवाहिता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सदमे में ससुराली, अकेले की वारदात या और भी थे शामिल ?
पीड़ित परिजनों के अनुसार, शादी के बाद सब कुछ सामान्य था। उन्हें कभी ऐसा एहसास नहीं हुआ कि नवविवाहिता ऐसा कर सकती है। आरोपी किरण एक माह में ही सभी ससुरालियों को काफी घुल मिल गई थी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने वारदात से ठीक एक दिन पहले घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिससे वारदात का कोई सबूत न रहे। ऐसे में यह जांच का विषय है कि यह घटना उसने अकेले की है या फिर कोई और भी उसके साथ शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed