{"_id":"698cd311b35731d174013a16","slug":"the-weather-will-remain-dry-during-the-day-and-cold-at-night-karnal-news-c-18-knl1018-843424-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिन में खुश्क रहेगा मौसम, रात में ठंड बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिन में खुश्क रहेगा मौसम, रात में ठंड बरकरार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम करवट ले रहा है। दिन गर्म हुए हैं। अभी और गर्म होंगे। रात में ठंड बनी रहेगी। 16 व 17 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हल्के बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है, क्योंकि इस समय बालियां निकलने और दाना भरने की प्रक्रिया चल रही है। दिन का तापमान 25-26 डिग्री तक रहना दाने के विकास के लिए ठीक माना जाता है लेकिन अगर तापमान अचानक अधिक बढ़ता है तो दाना सिकुड़ने की आशंका रहती है। वहीं, हल्की बूंदाबांदी से फसल को नमी मिलेगी, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कुछ दिनों के लिए कम हो सकती है।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने किसानों को रोजाना खेतों का निरीक्षण करने की सलाह दी है। विशेष रूप से गेहूं में पीला रतुआ या माहू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिक मदन खीचड़ का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में बदलाव होना लाजमी है। किसानों को अपनी फसलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।