{"_id":"684b4a7e86216ff9630009b4","slug":"the-wall-built-in-the-illegal-colony-was-demolished-karnal-news-c-18-knl1008-668665-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अवैध कॉलोनी में बनाई दीवार को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अवैध कॉलोनी में बनाई दीवार को किया ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगरपालिका प्रशासन ने डिंगर माजरा रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाया। कॉलोनी की सीमेंट की चादर से बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया। सचिव रविप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
नगरपालिका के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरौंडा क्षेत्र में जिन-जिन स्थानों पर अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही हैं, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में तीन से चार कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से डिंगर माजरा रोड पर की गई कॉलोनी के खिलाफ वीरवार की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
नगरपालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी कॉलोनाइजर अवैध रूप से कृषि भूमि पर कॉलोनी काट रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।