{"_id":"5e5590728ebc3ef39e55e4c8","slug":"the-uncle-nephew-going-to-the-wedding-procession-dies-in-a-road-accident-karnal-news-knl233926135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की शादी में जा रहे भतीजे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की शादी में जा रहे भतीजे की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बारात में जा रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना गांव मंचूरी से निकलकर नहर के नजदीक हुई। हादसे में कार सवार चालक गांव जौली निवासी साहिल उम्र 19 साल की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन युवक घायल हो गए। आसपास काम कर रहे किसानों और पीछे से आ रहे कार चालक ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। इसी दौरान बारात के दूसरे साथियों से संपर्क कर मौके पर बुलाया। गांव के लोगों ने चारों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने साहिल पुत्र कुरडिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव जौली निवासी प्रवीन की शादी थी, जिसकी बारात गुल्लरपुर गांव गई थी। साहिल अपने चाचा प्रवीन की बारात में अपनी गाड़ी में जा रहा था। उसके साथ उसके अन्य तीन साथी समीर, दीपक और मनकित सवार थे, जोकि घायल हो गए। मनकित को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं दो अन्य को उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान न गाड़ी का एयरबैग खुल पाया। मैरेज पैलेस से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना घटी। हादसे से परिवार व गांव में मातम छा गया।
दुबारा अमेरिका जाने की कर रहा था तैयारी
गांव में पहुंचने पर लोगों ने बताया कि साहिल एक साल पहले लगभग 35 लाख रुपये लगाकर अमेरिका में गया था। लेकिन किसी कारणवश वापस आ गया, लेकिन अब दोबारा फिर जाने की तैयारी थी। इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गया।