{"_id":"6ab580d03d2c0b67b80d3b27","slug":"the-ultrasound-wont-be-done-today-come-on-the-next-date-karnal-news-c-18-knl1018-998721-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज अल्ट्रासाउंड नहीं होगा, अगली तारीख पर आना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज अल्ट्रासाउंड नहीं होगा, अगली तारीख पर आना...
विज्ञापन
तिलक नगर हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर लगी मरीजों की कतार। अमर उजाला
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को वीरवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद उन्हें बताया गया कि आज जांच नहीं हो सकेगी। मरीजों को अगली तारीख देकर वापस भेज दिया गया। इनमें कई मरीज ऐसे थे, जो सुबह ही दूर-दराज के गांवों और कस्बों से जांच की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज पंजीकरण के बाद डॉक्टर को दिखाने पहुंचे जहां से उनको अल्ट्रासाउंड की जांच लिख दी गई। जिसके बाद वे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बारी का इंतजार करते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि कुछ देर में जांच हो जाएगी लेकिन करीब एक घंटे बाद स्टाफ की ओर से अगली तारीख दिए जाने की बात कही गई। इसके बाद मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा।
मरीज बोले- पहले बता देते तो बेवजह इंतजार से बच जाते
इंद्री से आए मरीज सोहन का कहना था कि अस्पताल आने-जाने में समय और किराया खर्च हुआ। यहां पहुंचने के बाद यदि पहले ही बता दिया जाता कि अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे तो वे बेवजह घंटों इंतजार करने से बच सकते थे।
विज्ञापन
मरीज विमला के अनुसार, अस्पताल में जांच के लिए इंतजार कर रहे लोगों को काफी देर तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध हैं या नहीं। जब जांच नहीं होने की जानकारी मिली, तब तक कई मरीज अपनी बारी की उम्मीद में बैठे रहे।
-- -
तत्काल जांच की जरूरत वाले मरीज निजी सेंटर पहुंचे
मरीज रितिका, शीला ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी और रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होना था। ऐसे में अगली तारीख मिलने के बाद उनके सामने दो ही विकल्प रह गए या तो कई दिन बाद दोबारा अस्पताल आएं या निजी सेंटर में पैसे देकर जांच कराएं। निजी सेंटरों पर जांच करा कर अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ा।
-- -
पीएमओ ने असुविधा पर जताया खेद
अस्पताल की पीएमओ और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सरिता ने कहा कि वीरवार को अल्ट्रासाउंड सेवा में असुविधा के लिए हमें खेद है। रेडियोलॉजिस्ट पहले से चार दिन के अवकाश पर थीं और मुझे भी कुछ अत्यंत आवश्यक घरेलू कारणों से आज का अवकाश लेना पड़ा। इसकी पूर्व सूचना दी गई थी और आने वाले मरीजों को अगली तिथि दी गई। भविष्य में ऐसी स्थिति आने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।