फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The truck disappeared on the way

धान से भरा ट्राला रास्ते में ही गायब

Thu, 09 Jan 2014 12:01 AM IST
राजौंद
राजौंद Updated Thu, 09 Jan 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
The truck disappeared on the way
नरेला से कैथल की ओर आ रहा धान से भरा ट्राला रास्ते में ही गायब हो गया। ट्राला मालिक ने चालक एवं परिचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। वहीं चालक-परिचालक का कहना है कि ट्राला उन्होंने चोरी नहीं किया है बल्कि अज्ञात लुटेरों ने इसे गांव नरवलगढ़ के पास लूट लिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैथल निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चालक अशोक और कंडक्टर जोगेंद्र 475 बोरी धान से भरा ट्राला लेकर कैथल आ रहे थे। चालक ने उन्हें सुबह साढे़ चार बजे ट्रक लूटने की सूचना दी जिसमें चालक ने बताया कि गांव नरवलगढ़ के पास अज्ञात युवकों ने ट्राला लूट लिया है। नितिन ने बताया की उसने राजौंद आकर मामले की जानकारी ली तो उसे चालक अशोक और परिचालक जोगेंद्र पर शक हुआ। उसने इस संबंध में दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। ट्राले में लदे धान की कीमत आठ से नौ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर चालक के परिजन गांव सिंहपुरा सफीदों निवासी पटवारी, नवाब, विनोद और बादल ने बताया की उनका भाई अशोक कुमार कैथल में रहता है और बतौर ट्राला चालक नौकरी करता है। मंगलवार रात को अशोक अपने कंडक्टर जोगेंद्र के साथ नरेला दिल्ली से अपने ट्राले में 475 बोरियां धान भरकर कैथल के लिए चला था। जैसे ही वह असंध आया तो एक अन्य ट्राले में सवार कई युवकों ने अपना खाली ट्राला उनके पीछे लगा लिया। रात दो बजे के करीब जब वह नरवल गांव के पास पहुंचे तो मौका पाकर उन्होंने अपना ट्राला उनके ट्राले के सामने रोक दिया। जब तक अशोक और जोगेंद्र कुछ समझ पाते उस वक्त तक दूसरे ट्राले से उतरे कई युवक उनके ट्राले में आ घुसे व उनके साथ हाथापाई कर धान से भरे ट्राले को लेकर फरार हो गए। हादसे के बाद से दोनों बेहोश हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की जा रही है : थाना प्रभारी
राजौंद थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया की नितिन की शिकायत पर चालक अशोक और कंडक्टर जोगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों को अभी बेहोशी की हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनके होश में आने के बाद जानकारी लेकर मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed