फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The troubles of life can be avoided by reading Bhagwat Katha: Radhe Priya

भागवत कथा से टाला जा सकता है जीवन के कष्टों को : राधे प्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The troubles of life can be avoided by reading Bhagwat Katha: Radhe Priya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। अमुपूर माजरा गांव के श्रीराधा कृष्ण आदर्श गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए राधे प्रिया ने प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमदद्भागवत कथा सुनकर मानव अपने जीवन में आने वाले कष्टों को टाल सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को कथा सुननी चाहिए।
एक समय ब्रजवासी इंद्रदेव की पूजा करते थे, लेकिन भगवान कृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। ऐसा इसलिए क्योंकि गोवर्धन पर्वत से सभी बृजवासियों के लिए अन्न, चारा और जीवन का स्रोत प्राप्त होता था। जिसको लेकर श्रीकृष्ण के कहने पर सभी बृजवासियों ने इंद्रदेव की पूजा न कर, गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का निर्णय लिया। इस बात से क्रोधित होकर इंद्रदेव ने ब्रजवासियों के इस निर्णय को अपना अपमान समझा और क्रोधित होकर मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी।
विज्ञापन

श्री कृष्ण ने इंद्र द्वारा मूसलाधार वर्षा से बचाने व इंद्र के अहंकार को नष्ट करने के लिए श्री कृष्ण ने सभी बृजवासियों को अपने मवेशियों सहित गोवर्धन पर्वत की ओर अपने पीछे चलने को कहा। गोवर्धन पर्वत के समीप पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को वर्षा से बचाया ओर इंद्रदेव का घमंड चूर-चूर कर दिया। क्रोधित इंद्रदेव द्वारा सभी युक्ति अपने के पश्चात भी वह बृजवासियों को क्षति नहीं पहुंचा सके। जिससे अंततः इंद्रदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और श्री कृष्ण की वास्तविकता को जानते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण से क्षमा मांगी। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई। उसी समय से ही गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से संशय दूर होता है व हर मनुष्य संकट मुक्त होता हैं। कथा सुनने व इसकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व सरपंच श्याम सुंदर कौल,पंडित राजेश कुमार पुजारी देवी मंदिर हथीरा पहुंचे।गो सेवा में समर्पित कथा का आयोजन गोशाला संचालक गोपाल गोस्वामी व गोशाला प्रधान प्रवीन गर्ग की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed