फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the train stopped due to fault in power line

दौड़ते-दौड़ते थम गए ट्रेन के पहिए

Thu, 24 Apr 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Thu, 24 Apr 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
the train stopped due to fault in power line
तरावड़ी। ट्रेन के इंजन को करेंट सप्लाई करने वाली ओएचसी तारों में आई खराबी के कारण भैणीखुर्द रेलवे स्टेशन के पास का रेलवे ट्रैक बंद रहा और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ही शुरू हो पाया। ओएचसी तारों में ये खराबी सुबह करीब चार बजे आई। इस दौरान अंबाला की ओर जाने वाली लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेनों को करनाल व अन्य स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वे करीब दो घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे भैणीखुर्द रेलवे स्टेशन के पास रेल के इंजन को बिजली सप्लाई करने वाला तार टूट गया और जो गाड़ी जहां थी, वहीं रुक गई। इस दौरान दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही 2471 सुपर मेल, बरोनी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस को भैणीखुद से पीछे जहां जिस स्टेशन पर थी उन्हें वही रोकना पड़ा। रेलगाड़ियाें को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए रेलवे के इंजीनियर सुबह चार बजे ही मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब सवा छह बजे बिजली की लाइन को दुरुस्त किया गया अटकी गाड़ियाें को आगे निकाला गया। तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकी मालगाड़ी भी जिसका आधा हिस्सा भैणीखुर्द की ओर बकाया रह गया था पिछले इंजन में सप्लाई बंद होने के कारण उसे भी बिजली सप्लाई शुरू होने तक यही रुके रहना पड़ा।
विज्ञापन

तरावड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर आरपी कल्याण का कहना है कि  मंगलवार की रात को उनका रेस्ट था और उन्हें सुबह चार बजें विभाग की ओर से जानकारी दी गई और तुरंत स्टेशन पर पहुंचने के लिए कहा गया। उनका कहना था कि भैणीखुर्द स्टेशन के पास हुई ओएचसी तारों की खराबी के कारण ट्रैक दो घंटे तक बंद रहा और सुबह करीब सवा छह बजे इसे दुरुस्त कर लिया गया। जिसके बाद रेल गाड़ियों का आवागमन सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
घरौंडा। रेलवे लाइन की भैनी व तरावड़ी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह बिजली तार के टूटने से प्रभावित गाड़ियाें के यात्री और फौजी को काफी दिक्कतें हुईं। उन्होंने गाड़ी में पानी की कमी होने के स्टेशन पर लगी टोंटिंयों से पानी भर कर काम चलाया।
    जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग चार बजे भैनी व तरावड़ी के बीच अचानक रेलवे लाइन की बिजली की तार टूटने से कई गाड़ियों को ब्रेक लगानी पड़ी। गाड़ियों के ब्रेक लगने के कारण सुबह छह बजकर चार मिनट पर पानीपत से अंबाला जाने वाली लोकल रेलगाड़ी  नंबर 64543 घरौंडा समय पर नहीं पहुंच पाई और यात्रियों को गाड़ी के दो घंटे देरी से आने की सूचना यात्रियों को दी गई। सूचना मिलने पर यात्री स्टेशन पर भटकते रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह लगभग चार बजे एक फौजियों की गाड़ी स्टेशन पर रूकी थी। बताया जाता है कि गाड़ी को सिग्नल ने मिलने से गाड़ी लगभग छह घंटे तक स्टेशन पर ही रु की रही। गाड़ी के इतने लंबे समय से रुकने के कारण फौजियों को पानी की दिक्कत हुई। जिससे फौजी स्टेशन पर पानी तलाशते रहे। फौजियों ने टोंटिंयों पर बाल्टियों से पानी भर कर काम चलाया।

स्टेशन मास्टर शीशपाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे भैनी व तरावड़ी स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर तार टूट गई, इससे अंबाला की ओर जाने वाली गाड़ियां प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed