{"_id":"67745a7ba85ae559bf0174e8","slug":"the-third-eye-will-keep-watch-on-araipura-road-karnal-news-c-18-knl1008-550517-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अराईपुरा रोड पर तीसरी आंख करेगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अराईपुरा रोड पर तीसरी आंख करेगी निगहबानी
Wed, 01 Jan 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। अराईपुरा सड़क पर जाम की समस्या से निपटने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए नगरपालिका ने सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है, ताकि गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके। इन कैमरों की मदद से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
बसताड़ा टोल टैक्स बचाने के चक्कर में बड़े ट्रक और ट्राले सेन चौक से गलत दिशा में अराईपुरा रोड होते हुए नगला चौक की ओर निकलते हैं। इससे पूरे दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। प्रशासन ने पहले वाहन चालकों को समझाने की कोशिश की और चालान भी काटे, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
इस समस्या के समाधान के लिए अब नगर पालिका ने अराईपुरा रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही यह कैमरे लगाकर चालान प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमरे लगने से जाम की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा। जल्द ही इस नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद अराईपुरा रोड पर यातायात व्यवस्थित होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।