{"_id":"61e5dba301281830a35bb202","slug":"the-temperature-reached-10-degrees-people-shivered-karnal-news-knl96343174","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 डिग्री पहुंचा तापमान, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 डिग्री पहुंचा तापमान, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सात वर्षों में कभी भी दिन के तापमान में इतनी गिरावट नहीं आई। हालांकि दोपहर 2:22 बजे अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस हो गया लेकिन धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बनी रही।
2014 में भी एक बार अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री के स्तर पर आया था। सोमवार को ठंड की तीव्रता के कारण काफी लोग घरों से ही नहीं निकले। पिछले दस दिन से लगातार कोहरा छाने से सूर्य की धूप का जोर नहीं पड़ रहा। कड़ाके की ठंड ने क्षेत्र को कंपकंपा दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 से 19 और 21 से 24 जनवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार व बुधवार को बादल दिखाई देने के साथ कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। 21 से 24 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी, कहीं पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बनेगी।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सुबह 10.0 व दोपहर को 11.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 87 प्रतिशत रही वाष्प दाब 8.3 एमएम रहा। हवा की औसत गति 0.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
------------
पिछले वर्षों में करनाल में 17 जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011 15.5 5.5
2012 17.4 11.2
2013 21.6 11.5
2014 10.2 8.0
2015 21.0 5.8
2016 15.0 7.4
2017 18.5 6.5
2018 23.0 8.0
2019 20.0 3.6
2020 14.0 10.0
2021 10.4 7.2
2022 10.0 7.2
-