फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The team taught pesticide management through the app

Karnal News: टीम ने सिखाया एप से कीटनाशी प्रबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
The team taught pesticide management through the app
किसानों को दी एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन एवं नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (NPSS) एप्लिकेशन की जानकारी। करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद से वीरवार को टीम करनाल दौरे पर पहुंची। टीम ने डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से किसानों को कीट प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. वजीर सिंह ने बताया कि टीम में वनस्पति संरक्षण अधिकारी जमुना नेगी, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी अनिशा बानो, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी गौरव चौहान शामिल रहे। टीम द्वारा एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की विभिन्न पद्धति जैसे की बीजोपचार, फेरोमोन ट्रैप, इत्यादि का विस्तार से जानकारी दी गई। नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम डिजिटल एप्लिकेशन की प्रगतिशील किसानों को अवगत करवाया गया। उनके मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर चलाकर दिखाया एवं बीज उपचार एवं मृदा उपचार के लिए ट्राईकोडर्मा पाउडर वितरित किया। इस मौके पर सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ.सुरेश कुमार, कृषि विकास अधिकारी डॉ. मोहित कुमार ने किसानों से योजना को सफल बनाने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed