{"_id":"644d88c83d2d605f390ca1c6","slug":"the-team-of-public-fund-research-center-reviewed-the-schemes-karnal-news-c-18-knl1031-106879-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोक निधि शोध केंद्र की टीम ने योजनाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोक निधि शोध केंद्र की टीम ने योजनाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लोक नीति शोध टीम ने शनिवार को गांव पाढा व काछवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाढा गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाबों को देखा। इसके उपरांत टीम ने कछवा गांव का दौरा किया। काछवा गांव में म्हारा गांव-जगमग गांव, स्वामित्व योजना तथा ऑटोमैटिक बीपीएल कार्ड योजना के बारे में जानकारी ली। दौरे के उपरांत टीम ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान तालाब प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा ने बताया कि तालाब प्राधिकरण ने लगभग 5600 तालाबों को अपनी कार्य योजना में शामिल किया। अब करीब 2000 तालाबों पर अमृत सरोवर योजना के तहत कार्य शुरू किया गया है। इसी कड़ी में गांव पाढा के सभी छह तालाबों को सुधारीकरण के लिए लिया गया है। उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को तालाबों व पानी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, राजेश पाढा, टीम के सदस्य ध्रुव दूबे, मनीष आनंद, प्रतुल शर्मा, हर्ष खटाना, जयराम शर्मा, रोहित कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।