{"_id":"68ffe053a8d53881780bf5f0","slug":"the-team-of-garhi-won-the-final-by-defeating-the-team-of-uchana-karnal-news-c-18-knl1008-767570-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गढ़ी की टीम ने उचाना की टीम को हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गढ़ी की टीम ने उचाना की टीम को हराकर जीता फाइनल
Tue, 28 Oct 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
काछवा। ए एस स्पोर्ट्स क्लब ने दो दिवसीय सैदपुरा-करनाल क्रिकेट कप का आयोजन सोमवार को सैदपुरा गांव के स्टेडियम में किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। गढ़ी सादान व उचाना की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। गढ़ी की टीम ने 5.4 ओवर में 71 रन बना कर मैच अपने नाम किया। टॉस जीत कर उचाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में उत्तरी गढ़ी की टीम ने दो गेंद रहते हुए मैच जीत लिया। बल्लेबाज नवीन ने 17 गेंदों पर 41 रन बनाने पर बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड दिया गया। उचाना की टीम से सुमित को सबसे अधिक विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया गया।
मुख्य अतिथि मेयर रेनू बाला ने विजेता टीम को 15000 रूपये और प्रतिद्वंन्दी टीम को 5100 रूपये का नकद ईनाम दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के लिए स्वास्थ्य व करिअर बनाने का सबसे बढ़िया माध्यम है। हरियाणा सरकार भी खेलों के लिए बहुत योजनाएं ला रहीं है। इस मौके पर जितेंद्र मेहता, पार्षद सुधीर यादव, समाज सेवी संजीव कुशवाहा, सरपंच मेवा सिंह, शिव चरण भोला, रोहित जोशी व मनप्रीत लूथरा मौजूद रहे।